Biology Questions, जीव विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 3

 Biology Questions, जीव विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 3

1001   *प्रकाश संश्लेषण की दर लाल रंग के प्रकाश मे सबसे अधिक एवं बैगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम होता है |
1002   *प्रकाश संश्लेषण की क्रिया एक उपचयन एवं अपचयन की अभिक्रिया है | इसमें जल का उपचयन आक्सीजन के बनने में तथा कार्बन डाई आक्साइड का अपचयन ग्लूकोज के निर्माण में होता है |
1003   *आक्सिंस नामक पादप हार्मोन पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है | यह फसलों को गिरने से बचाता है |
1004   *जिबरेलिंस नामक हार्मोन के छिड़काव द्वारा वृहद आकार के फल एवं फूलों का उत्पादन किया जाता है |
1005   *एथिलीन एक ऐसा हार्मोन है, जो गैसीय रूप में पाया जाता है | यह फलों को पकाने में सहायता करता है |

1006   *फ्लोरिजेंस नामक हार्मोन पत्ती में बनते हैं, लेकिन फूलों के खिलने मे मदद करता है| इसलिए इसे फूल खिलाने वाला हार्मोन कहते हैं |
1007   *संसार मे सबसे लम्बा वृक्ष सिकोया है, यह एक नग्न बिजीय है | इसे कोस्ट रेड वुड आफ कैलिफोर्निया भी कहते हैं |
1008   *सबसे बडा फल लोडोसिन है, इसे डबल कोकोनट भी कहते हैं | यह केरल मे पाया जाता है |
1009   *सबसे छोटे गुणसूत्र शैवाल में एवं सबसे लम्बे ट्राइलियम में होते हैं |
1010   *काफी मे कैफीन नामक तत्व पाया जाता है |

1011   *चाय में कैफीन तथा टेनीन नामक तत्व पाया जाता है |
1012   *अफीम पोपी के पौधे से प्राप्त की जाती है, इसमें मोपीन होती है |
1013   *हिरोइन अफीम पोस्ता से प्राप्त की जाती है |
1014   *लौंग फूल की कली से प्राप्त की जाती है |
1015   *धान में खैरा रोग जस्ता की कमी से होता है |

1016   *अफीम से हिरोइन, मारफीन एवं स्मैक प्राप्त किये जाते हैं |
1017   *तम्बाकू में पाया जाने वाला उत्तेजक पदार्थ निकोटीन है |
1018   *निद्राकारक दवा बार्बीट्यूरेट्स है |
1019   *आस्ट्रिया के वैज्ञानिक ‘ग्रेगर जोहन मेंडल’ को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है |
1020   *आनुवंशिकी सम्बंधी प्रयोग के लिए मेंडल ने मटर के पौधे का चुनाव किया था

1021   *जीन आनुवांशिकता की इकाई है तथा इन्ही के द्वारा मातृ-कोशिका से युग्मकों के द्वारा संतानों में आनुवंशिक लक्षणों का स्थानांतरण होता है |
1022   *मनुष्य में गुण सूत्रों की संख्या 46 होती है |
1023   *निषेचन के समय यदि अण्डाणु X गुण सूत्र वाले शुक्राणु से मिलता है तो युग्मनज में 23 वीं जोड़ी XX होगी और इससे बनने वाली संतान लड़की होगी|
1024   *इसके विपरीत किसी अण्डाणु से Y गुण सूत्र वाला शुक्राणु निषेचित होगा तो, 23 वीं जोड़ी XY गुण सूत्र वाला युग्मनज बनेगा तथा संतान लड़का होगा |
1025   *नर में X एवं Y लिंग गुणसूत्र तथा मादा में दो X लिंग गुणसूत्र पाये जाते हैं | अत: पुरूष का गुणसूत्र संतान में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी होता है |

1026   *गुणसूत्र का निर्माण डी.एन.ए. तथा प्रोटीन से होता है |
1027   *उत्परिवर्तन का कारण जीन परिवर्तन होता है |
1028   *जाति एवं गुणसूत्रों की संख्या : मटर - 14, मेंढक - 26, चूहा - 40, मनुष्य - 46, चिम्पाजी - 48 |
1029   *हीमोफीलिया : यह एक वंशानुगत रोग है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति में रक्त के जमने या थक्का बनने की क्षमता समाप्त हो जाती है |
1030   *वर्णांधता : यह एक आनुवांशिक रोग है | इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति लाल एवं हरे रंग में भेद नहीं कर सकता है | यह लिंग सहलग्न रोग है | इसका जीन X गुणसूत्र पर होता है |

1031   *वर्णांध पुरूष के X गुणसूत्र पर वर्णांधता का जीन होता है | यह जीन पिता से पुत्री में और पुत्री से बेटे में वंशागत होता है |
1032   *सामान्य स्त्री एवं वर्णांध पुरूष की पुत्रियां वाहक होती हैं |
1033   *वर्णांध पुरूष व सामान्य स्त्री की सभी संतानें सामान्य होती हैं | किंतु लड़कियां इसका वाहक होती हैं |
1034   *वाहक स्त्री व सामान्य पुरूष की संतानों मे सभी लड़कियां सामान्य दृष्टि वाली होती हैं किंतु इनके पुत्रों में से आधे सामान्य और आधे वर्णांध होते हैं |
1035   *वाहक स्त्री व वर्णांध पुरूष के 50% लड़के व लड़कियां सामान्य होते हैं और बाकी 50% वर्णांध होते हैं |

1036   *वर्णांध स्त्री तथा सामान्य पुरूष की सभी लड़कियां वाहक तथा लड़के सभी वर्णांध होते हैं |
1037   *जैव विकास के सिद्धांतों में लैमार्क का सिद्धांत, डार्विन का सिद्धांत तथा उत्परिवर्तन का सिद्धांत प्रमुख हैं |
1038   *लैमार्क का सिद्धांत, जे.बी.डी.लैमार्क ने अपनी पुस्तक Philosophic Zoologique में प्रस्तुत कर बताया कि किसी भी जीव के विकास में वातावरण का प्रभाव, अंगों का उपयोग और अनुप्रयोग तथा उपार्जित लक्षणों की वंशागति का प्रभाव पड़ता है | इसे उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत भी कहते हैं |
1039   *डार्विन वाद को चार्ल्स डार्विन ने प्रस्तुत किया | अपनी पुस्तक Origin of Species by Natural Selection में निम्न बिंदु प्रस्तुत किया- अत्यधिक संतान उत्पत्ति, जीवन संघर्ष, विभिन्नताएं तथा आनुवंशिकता, योग्यतम की उत्तरजीविता, वातावरण के प्रति अनुकुलन तथा नई जातियों की उत्पत्ति |
1040   *डार्विन वाद को प्रकृति-वरण का सिद्धांत भी कहते हैं |

1041   *ह्यूगो डी ब्रीज ने उत्परिवर्तन के सिद्धांत को प्रस्तुत किया | जीव जंतुओं में अचानक उत्पन्न होने वाले लक्षण उत्परिवर्तन कहलाते हैं |
1042   *पुरानी जातियों से जीन परिवर्तन के कारण नयी जातियों की उत्पत्ति को नव डार्विन वाद कहते हैं |
1043   *त्वचा मानव शरीर का सबसे बडा अंग है |
1044   *त्वचा संवेदांग का भी काम करता है |
1045   *त्वचा शरीर का बाह्यतम आवरण है |

1046   *मेलेनिन नामक काले रंग का पदार्थ त्वचा को उसका रंग देता है तथा सूर्य के पराबैगनी किरणों को अवशोशित करके शरीर की रक्षा करता है
1047   *मनुष्य मे दुग्ध ग्रंथि ‘स्वेद ग्रंथि’ की रूपांतरित रचना है |
1048   *जीव कोशिका मे खाद्य (ग्लूकोस) का आक्सीजन की सहायता से आक्सीकरण होता है, इससे कार्बन डाई आक्साइड उत्पन्न होती है तथा ग्लूकोस से ऊर्जा मुक्त होती है |
1049   *वायुमण्डल के वायु के फेफड़े में पहुंचने तथा अशुद्ध वायु के फेफडे से बाहर निकलने की क्रिया को श्वासोच्छवास क्रिया कहते हैं |
1050   *श्वासोच्छवास मे वायु का मार्ग नासाद्वार - ग्रसनी – कण्ठ – श्वास नली – श्वसनिकाएं – कूपिकाएं होती हैं |

1051   *मनुष्य मे श्वसन लेने की दर 18 बार प्रति मिनट होती है |
1052   *वृषण मे टेस्टो-स्टीरोन तथा एण्ड्रो-स्टीरोन हार्मोन की उत्पत्ति के कारण ही नर में दाढी-मूछ का विकास, स्वभाव मे अंतर, नर जननांगों का विकास आदि लक्षण होते हैं
1053   *अण्डाशयों द्वारा स्रावित एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण स्त्री मे मासिक चक्र तथा स्तन ग्रंथियों के विकास मे सहायता मिलती है |
1054   *अण्डाशयों मे ही प्रोजैस्टीरोन नामक हार्मोन की उत्पत्ति के कारण स्तनों की वृद्धि, गर्भाशय की रचना आदि का विकास होता है |
1055   *पीयूष या पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहते हैं | पिट्यूटरी ग्रंथि मस्तिष्क मे होती है |

1056   *केचुआ, हाइड्रा, तथा जोक मे एक ही जीव नर तथा मादा दोनों युग्मकों को उत्पन्न करता है | ऐसे जीवों को उभयलिंगी या द्विलिंगी कहते हैं |
1057   *जंतुओं मे युग्लीना स्वपोषी है | इसकी कोशिका में पर्णहरिम पाया जाता है | यह भी पौधों की भांति प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाता है |
1058   *श्वसन मे बाहर निकली वायु मे आक्सीजन की मात्रा 17% तथा कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा 4% होती है |
1059   *प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न होने वाली आक्सीजन जल से निकलती है |
1060   *पौधों मे श्वसन की क्रिया दिन व रात दोनों मे होती है |

1061   *प्रकाश संश्लेषण के द्वारा पौधे जो प्रथम खाद्य पदार्थ बनाते हैं वह शर्करा होता है |
1062   *रसारोहण द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवण जाइलम ऊतक के द्वारा पत्तियों तक पहुंचते हैं |
1063   *निषेचन के बाद अण्डाशय फल मे बदल जाता है |
1064   *मानव शरीर मे मांसपेशियों की संख्या 639 होती है |
1065   *मानव शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी कुल्हा की मांसपेशी है |

1066   *मानव शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी स्टैपिडियस है |
1067   *शरीर मे भोजन का पाचन मुख से प्रारम्भ होता है |
1068   *पचे हुए भोजन का अवशोषण छोटी आंत मे होता है |
1069   *भोजन के पाकाशय मे पहुंचते ही सबसे पहले इसमे यकृत से निकलने वाला पित्त रस आकर मिलता है |
1070   *पित्त रस क्षारीय होता है, यह रस हरा-पीला होता है | यह भोजन को अम्लीय से क्षारीय बना देता है |

1071   *यकृत की कोशिकाओं से पित्त रस का स्रावण होता है तथा पित्ताशय में एकत्रित होता है |
1072   *मानव शरीर की सबसे बडी ग्रंथि यकृत (Liver) है |
1073   *मानव शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि पिट्यूटरी ग्रंथि (मास्टर ग्रंथि) है |
1074   *शरीर के ताप को हाइपो-थैलम ग्रंथि नियंत्रित करती है |
1075   *फाइब्रिनोजेन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत से ही होता है; जो रक्त का थक्का बनने मे मदद करता है |

1076   *हिपैरीन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत के द्वारा होता है, जो शरीर के अंदर रक्त को जमने से रोकता है |
1077   *मृत RBC को नष्ट करने का कार्य यकृत द्वारा किया जाता है |
1078   *भोजन मे जहर दे कर मारे गये व्यक्ति की मृत्यु के कारणों की जांच मे यकृत एक महत्वपूर्ण सुराख होता है |
1079   *पित्त भोजन के साथ आये हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है |
1080   *यकृत यूरिया निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | यकृत एक उत्सर्जी अंग है |

1081   *यकृत मे विटामिन ए का संग्रह होता है |
1082   *पैरोटिड ग्रंथि में संक्रमण होने (फूलने) से मनुष्य में गलसुआ रोग हो जाता है | 
1083   *वृहद आंत्र मे अपचा भोजन मल के रूप मे बदलता है |
1084   *मल मे बदबू इंडोल तथा स्कैटोल नामक रसायन के कारण होती है |
1085   *मनुष्य के अग्नयाशय मे इंसुलिन का निर्माण होता है |

1086   *शरीर की सबसे बड़ी पाचक ग्रंथि यकृत है |
1087   *जठर रस आमाशय से निकलता है |
1088   *अमोनिया का यूरिया मे परिवर्तन यकृत मे होता है |
1089   *मनुष्य मे लार ग्रंथियों की संख्या तीन जोड़ी होती है |
1090   *मनुष्य मे 12 जोड़ी कपाल तंत्रिकाएं और 31 जोड़ी मेरूरज्जु तंत्रिकाएं पायी जाती हैं |

1091   *मनुष्य के शरीर मे हड्डियों की संख्या 206 तथा पसलियों की संख्या 24 होती है |
1092   *मनुष्य की खोपडी मे 8 हड्डियां पायी जाती हैं |
1093   *शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जबड़ा की हड्डी होती है |
1094   *शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर (जांघ की हड्डी) होती है |
1095   *शरीर के सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स (कान की हड्डी) होती है |

1096   *STH हार्मोन (Somoto Tropic Hormone) शरीर की वृद्धि, विशेषतया हड्डियों की वृद्धि को नियंत्रित करता है |
1097   * STH की अधिकता से भीमकायत्व विकार उत्पन्न हो जाते हैं | STH की कमी से मनुष्य में बौनापन हो जाता है |
1098   *LHT हार्मोन (Lactogenic Hormone) को दुग्ध जनक हार्मोन कहते हैं | इसका मुख्य कार्य शिशु के लिए स्तनों मे दुग्ध स्राव उत्पन्न करना होता है |
1099   *मल्टोज शर्करा को ग्लूकोज में बदलता है |
1100   *कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है |

1101   *एक ग्राम बसा से 9.3 किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न होती है |
1102   *शरीर मे जल का भार 65 – 80% होता है |
1103   *हड्डियों एवं दातों को स्वस्थ रखने में सहायक अकार्बनिक पदार्थ फ्लुओरीन होता है |
1104   *मूत्र का रंग पीला यूरोक्रोम के कारण होता है |
1105   *थाइराइड ग्रंथि गले में पायी जाती है |

1106   *सभी मानसिक क्रियाओं का नियंत्रण प्रमस्तिष्क (मस्तिष्क के अगले भाग) में होता है |
1107   *सामान्य ऐच्छिक क्रियाओं जैसे- चलना-फिरना, बोलना का नियंत्रण अनुमस्तिष्क (मस्तिष्क के पिछले भाग) मे होता है |
1108   *मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग प्रमस्तिष्क होता है |
1109   *शरीर मे रक्त परिभ्रमण मे 23 सेकेण्ड का समय लगता है |
1110   *तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने के लिए कार्बोहाइड्रेट लिया जाता है |

1111   *केचुए में 4 जोडी हृदय होते हैं | इसके जीव द्रव्य मे हीमोग्लोबिन का विलय होता है |
1112   *रक्त एक सरल संयोजी ऊतक है |
1113   *रूधिर का कार्य आक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के सभी भागों में पहुंचाना तथा कार्बन डाई आक्साइड को शरीर के भागों से फेफड़े तक लाना है |
1114   *रक्त एक क्षारीय विलयन है, इसका PH मान 7.4 होता है |
1115   *मानव शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग 7 से 8% तक होती है|

1116   *महिलाओं मे पुरूषों की तुलना मे आधा लीटर कम रक्त होता है |
1117   *पचे हुए भोजन एवं हार्मोन का शरीर में संवहन प्लाज्मा के द्वारा होता है |
1118   *लाल रक्त कण (RBC) का जीवन काल 100 से 120 दिन का होता है | इसमें हीमोग्लोविन होता है जिसके कारण रक्त का रंग लाल होता है
1119   *हीमोग्लोबिन मे पाया जाने वाला लौह यौगिक हीमैटिन है |
1120   *RBC का मुख्य कार्य शरीर की हर कोशिका मे आक्सीजन पहुंचाना तथा कार्बन डाई आक्साइड बाहर लाना है |

1121   *हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर रक्त क्षीणता (एनीमिया) नामक रोग हो जाता है |
1122   *रक्त शरीर के ताप का नियंत्रण तथा शरीर को रोगों से रक्षा करने का कार्य करता है | 
1123   *रक्त का थक्का बनने के लिए अनिवार्य प्रोटीन फाइब्रिनोजन है |
1124   *श्वेत रूधिर कणिकाएं हानिकारक जीवाणुओं एवं विषाणुओं का भक्षण करती हैं
1125   *रूधिर की प्लेट्लेट्स कणिकाएं स्थान या घाव पर रूधिर का थक्का बनाकर उसकी रक्षा करती हैं |

1126   *रूधिर शरीर मे जल संतुलन को बनाये रखता है |
1127   *रक्त समूह की खोज कार्ल लैंड स्टीनर ने किया था | इसके लिए 1930 ई. में उन्हे नोवेल पुरस्कार मिला |
1128   *मनुष्य के रक्तों की भिन्नता का मुख्य कारण लाल रक्त कण (RBC) मे पायी जाने वाली ग्लाइको प्रोटीन है, जिसे एण्टीजन कहते हैं
1129   *जिसमे दोनों (A तथा B) मे से कोई एण्टीजन नहीं होता है, वह रूधिर वर्ग O कहलाता है
1130   *रक्त समूह O को सर्वदाता रक्त समूह कहते हैं |

1131   *रक्त वर्ग A B को सर्वग्रहता रक्त समूह कहते हैं, क्योंकि इसमे कोई एण्टीबाडी नही होता है |
1132   *इंसुलिन ग्लुकोज से ग्लाइकोजिन बनाने की क्रिया को नियंत्रित करता है |
1133   *इंसुलिन के अल्प स्रवण से मधुमेह नामक रोग होता है |
1134   *रूधिर मे ग्लूकोज की मात्रा बढ़ना मधुमेह कहलाता है |
1135   *शरीर से हृदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिनी को ‘शिरा’ कहते हैं |

1136   *शिरा मे अशुद्ध रक्त अर्थात कार्बन डाई आक्साइड युक्त रक्त होता है | इसका अपवाद पल्मोरीन शिरा है |
1137   *पल्मोरीन शिरा फेफडे से बायें अलिंद मे रक्त को ले जाती है , इसमे शुद्ध रक्त होता हैं |
1138   *हृदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिनी को धमनी कहते हैं, धमनी मे शुद्ध रक्त अर्थात आक्सीजन युक्त रक्त होता है | इसका अपवाद पल्मोनरी धमनी है, पल्मोनरी धमनी दाहिने निलय से फेफड़े मे रक्त पहुंचाती है , इसमे अशुद्ध रक्त होता है |
1139   *हृदय के दायें भाग मे अशुद्ध रक्त तथा बायें भाग मे शुद्ध रक्त होता है |
1140   *शरीर से अशुद्ध रक्त दाया अलिंद से दाया निलय फिर फेफडे मे जाता है |

1141   *शुद्ध रक्त फेफडे से बायां अलिंद,बायां अलिंद से बायां निलय फिर शरीर मे प्रवेश करता है |
1142   *हृदय की मांसपेशियों को रक्त पहुंचाने वाली वाहिनी को कोरोनरी धमनी कहते हैं | इसी मे किसी प्रकार की रूकावट होने पर हृदयाघात होता है |
1143   *सामान्य अवस्था मे मनुष्य का हृदय एक मिनट मे 72 बार (भ्रूण अवस्था मे 150 बार) धड़कता है तथा एक धड़कन मे लगभग 70 मि.ली. रक्त पम्प करता है |
1144   *रूधिर मे उपस्थित कार्बन डाई आक्साइड रूधिर के PH को कम करके हृदय की गति को बढाता है, अर्थात अम्लीयता हृदय की गति को बढाती है तथा क्षारीयता हृदय की गति को कम करती है |
1145   *वृक्कों को रूधिर की आपूर्ति अन्य अंगों की तुलना मे बहुत अधिक होती है |

1146   *वृक्क का मुख्य कार्य उत्सर्जन करना होता है |
1147   *परजीवी जंतुओं को आहार पचाने की आवश्यकता नही होती क्योंकि वे पचा-पचाया भोजन अपने पोषक की आतों या अन्य स्थानों मे रहकर शोषित करते हैं | इस प्रकार के परजीवी का उदाहरण फीताकृमि है |
1148   *विटामिन की खोज फंक ने किया |
1149   *विटामिन : विटामिंस जटिल कार्बनिक पदार्थ होते हैं | इनकी थोडी सी मात्रा शरीर की उपापचयी क्रियाओं को नियंत्रित करती है |
1150   *जल मे घुलनशील विटामिंस : B तथा C

1151   *वसा मे घुलनशील विटामिंस : A, D, E, K
1152   *विटामिनों का संश्लेषण हमारे शरीर की कोशिकाओं द्वारा नहीं हो सकता, इसकी पूर्ति विटामिंस युक्त भोजन से होती है | विटामिन D तथा K का संश्लेषण हमारे शरीर द्वारा होता है |
1153   *फोलिक एसिड की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है |
1154   *घेंघा रोग भोजन मे आयोडीन की कमी से होता है | इस रोग मे थाइरायड ग्रंथि के आकार मे वृद्धि हो जाती है |
1155   *कार्टेक्स के विकृत हो जाने पर उपापचयी प्रक्रमों में गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है | इस रोग को एडीसन रोग कहते हैं |

1156   *कार्बोहाइड्रेट : कार्बन, हाइड्रोजन एवं आक्सीजन के 1:2:1 के अनुपात से मिलकर बने कार्बनिक पदार्थ कार्बोहाइड्रेट कहलाते हैं | शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता की 50 से 75% मात्रा की पूर्ति इन्ही पदार्थों द्वारा की जाती है |
1157   *एक ग्राम ग्लूकोज के पूर्ण आक्सीकरण से 4.2 किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न होती है |
1158   *प्रोटीन : प्रोटीन शारीरिक वृद्धि के लिए आवश्यक है | इसकी कमी से शारीरिक विकास रूक जाता है | बच्चों में इसकी कमी से क्वाशियोर्कर एवं मरस्मस रोग हो जाता है |
1159   *क्वाशियोर्कर रोग में बच्चों का हाथ-पांव दुबला-पतला हो जाता है एवं पेट बाहर की ओर निकल जाता है |
1160   *मरस्मस रोग मे बच्चों की मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं |

1161   *वसा : वसा सामान्यतया 20’C पर ठोस अवस्था मे होते हैं, परंतु यदि वे इस ताप पर द्रव अवस्था में हो तो उन्हे तेल कहते हैं |
1162   *शरीर मे वसा का संश्लेषण माइटोकांड्रिया मे होता है |
1163   *वसा शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है तथा शरीर के विभिन्न अंगों को चोटों से बचाती है | वसा की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है, वजन मे कमी आती है एवं शरीर का विकास रूक जाता है |
1164   *वसा की अधिकता से शरीर स्थूल हो जाता है, हृदय की बीमारी हो जाता है एवं रक्त चाप बढ़ जाता है |
1165   *कैल्सियम : यह विटामिन के साथ मिलकर हड्डियों एवं दांतों को मजबूती प्रदान करता है |

1166   *फास्फोरस : यह कैल्सियम से सम्बद्ध होकर दातों तथा हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है |
1167   *लौह : लोहा लाल रूधिर कणिकाओं में हीमोग्लोविन के बनने के लिए तथा ऊतक मे आक्सीकरण के लिए आवश्यक है |
1168   *आयोडीन : यह थाइराइड ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन के संश्लेषण के लिए आवश्यक है |
1169   *गर्भवती स्त्रीयों के लिए प्राय: कैल्शियम और आयरन की आवश्यकता होती है
1170   *दूध को संतुलित आहार नही माना जाता क्योंकि इसमे आयरन एवं विटामिन सी की कमी होती है |

1171   *खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए सोडियम बेंजोएट का प्रयोग किया जाता है |
1172   *लार मे मुख्य रूप से पाया जाने वाला एंजाइम टायलिन है |
1173   *लार का PH मान 6.5 होता है तथा प्रकृति अम्लीय होती है |
1174   *दूध को फाड़ने या थक्का बनाने का कार्य रेनिन करता है |
1175   *रूधिर मे शर्करा की मात्रा को इंसुलिन नियंत्रित करता है |

1176   *मानव शरीर मे सामान्य रक्त दाब 120/80 होता है |
1177   *WBC का मुख्य कार्य शरीर को रोगों के संक्रमण से बचाना होता है |
1178   *RBC का मुख्य कार्य शरीर की हर कोशिका मे आक्सीजन को पहुंचाना होता है |
1179   *WBC का निर्माण तथा RBC का विनाश प्लीहा मे होता है |
1180   *लाल रक्त कणिकाओं का कब्रगाह प्लीहा को कहते हैं |

1181   *रक्त के शुद्धिकरण का कार्य फेफड़ा करता है |
1182   *शुद्ध जल का PH मान 7.0 तथा समुद्री जल का PH मान 8.4 और दूध का PH मान 6.4 होता है | 
1183   *बैक्टिरिया की खोज ल्यूवेन हाक ने की |
1184   *शरीर का सबसे कठोर तत्व एनामिल (दातों के ऊपर) होता है |
1185   *आखों मे बाहर से पड़ने वाले प्रकाश को आइरिस नियंत्रित करता है |

1186   *शरीर मे कोलोस्ट्राल की अधिकता के कारण हृदयाघात होता है |
1187   *इंसुलिन की कमी से डायबिटिज रोग होता है |
1188   *हल्का कार्य करने वाले पुरूष को 2000 कैलोरी, 8 घण्टा कार्य करने वाले पुरूष को 3000 कैलोरी एवं कठिन परिश्रम करने वाले पुरूष को 3600 कैलोरी भोजन की आवश्यकता होती है |
1189   *विषाणु (Virus) अथवा परजीवि (Protozoa) को सजीव एवं निर्जिव के बीच की कडी कहते है | विषाणु को महीन चूर्ण के रूप मे शीशी मे बंद करके असीमित समय तक रखा जा सकता है |
1190   *विषाणु निर्जीव होते हैं | विषाणु कोशिकाओं मे द्विगुणन करते हैं |

1191   *विषाणु का संघटन RNA अथवा DNA तथा प्रोटीन से होता है |
1192   *स्वतंत्र विषाणु पोषण, श्वसन, वृद्धि एवं विखण्डन नही करते हैं |
1193   *विषाणुओं द्वारा उत्पन्न होने वाले कुछ रोग हैं- जुकाम, इंफ्लुएंजा, खसरा, पोलियो, चेचक, पीलिया, एड्स, रेबीज, मलेरिया, पायरिया, पेचिश, काला-जार आदि |
1194   *तम्बाकू का मोजैक रोग विषाणु द्वारा होता है |
1195   *अब तक ज्ञात एक-कोशकीय जीवधारीयों मे जीवाणु (Bacteria) सरलतम जीवधारी है |

1196   *जैव पदार्थों का सड़ना तथा क्षय होना,प्रकृति मे जीवाणुओं का महत्वपूर्ण कार्य है |
1197   *कुछ विशेष प्रकार के जीवाणु दलहनी पौधों की जड़ों मे स्थित छोटी-छोटी गाठों मे पाये जाते हैं , ये जीवाणु वायु से नाइट्रोजन ले कर उसे जल मे विलेय नाइट्रेट लवणों मे परिवर्तित कर देते हैं |
1198   *घरों मे दूध मे उपस्थित शर्करा को कैक्टिन एसिड मे बदल कर दही बनाने के लिए भी जीवाणुओं का उपयोग किया जाता है |
1199   *दूध का फटना, मक्खन से दुर्गंध आना, डिबा मे बंद या खुली सामाग्री का सड़ना, अचार, मुरब्बा आदि का खराब होना आदि जीवाणु जनित क्रियायें होती हैं
1200   *नीबू का कैंकर रोग, आलू का स्कैब, सेब एवं नाशपाती की अंगमारी, तम्बाकू का विल्ट आदि जीवाणु जनित रोग हैं |

1201   *मनुष्यों मे होने वाले कुछ जीवाणु जनित रोग- क्षय, हैजा, डिप्थीरिया, टायफाइड, न्यूमोनिया, टिटनेस (धनु रोग), काली खांसी, सिफलिस आदि हैं |
1202   *फाइलेरिया रोग के कृमि का संचरण क्यूलेक्स मच्छरों के दंस से होता है | इस रोग मे पैरों, वृषण कोषों तथा शरीर के अन्य भागों मे सूजन हो जाती है | इसे हाथी पांव भी कहते हैं |
1203   *दमा एक संक्रामक रोग है |
1204   *एड्स HIV नामक वाइरस से फैलता है | AIDS= Acquired Immuno Deficienoy Syndrome .
1205   *डेंगू ज्वर मादा मच्छर के काटने से होता है |

1206   *चिकन गुनिया दुर्बल बनाने वाली गैर घातक बीमारी है | यह मच्छर के काटने से फैलता है | मनुष्य ही इसके वाइरस का मुख्य स्रोत है | मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटकर अन्य व्यक्ति को काटता है जिससे यह बीमारी फैलती है |
1207   *वर्णांधता तथा हीमोफिलिया से मुख्यत: पुरूष प्रभावित होते हैं | इन रोगों की वाहक स्त्रियां होती हैं |
1208   *पटाऊ सिंट्रोम के रोगी का ऊपर का होठ बीच से फट जाता है तथा तालु मे दरार हो जाती है |
1209       बायोलॉजी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क और ट्रेविरेनस द्वारा सन् 1801 में किया गया था।
1210    अरस्तू को जीव विज्ञान का जनक अथवा ‘ फादर ऑफ बायोलॉजी‘ कहा जाता है।

1211    अरस्तू को जंतु विज्ञान का जनक  ‘फादर ऑफ जूलॉजी‘  भी कहा जाता है।
1212    अरस्तू ने अपनी पुस्तक ‘हिस्टोरिका एनीमेलिया‘ में लगभग 500 जंतुओं का वर्णन किया है।
1213    थियोफ्रास्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक ‘फाद ऑफ बॉटनी‘ कहा जाता है।
1214    जीवों के आधुनिक वर्गीकर की शुरूआत कैरोलस लिनियस द्वारा की गई।
1215    कैरोलस लिनियस ने जीवों को जंतु जगत और पादप जगत में बॉटा है।

1216    कैरोलस लिनियस को ‘वर्गिकी का पिता‘ भी कहा जाता है।
1217    पांच जगत वर्गीकरण का सिद्धांत आर.एच. व्हीटेंकर द्वारा दिया गया ।
1218    ब्रायोफाइटा को पादप वर्ग का ‘उभयचर‘ कहा जाता है।
1219    जिम्नोस्पर्म के पौधे नग्नबीजी होते हैं, इनके बीज फलों के अंदर नहीं होते हैं।
1220    पोरीफेरा संघ के सदस्य सामान्यतः ‘स्पंज‘ के नाम से जाने जाते हैं।

1221    टीनोफेरा के सदस्यों को सामान्यतः ‘कॉब जैली‘ कहा जाता है।
1222    प्लेटीहेल्मिन्थीज संघ के प्राणी चपटे होते हैं, इस कारण इन्हें ‘ चपटे कृमि‘ कहा जाता है।
1223    निमेटोड़ा प्राणियों का शरीर अनुप्रस्थ काट मंे गोलाकार होता है, इस कारण इन्हें ‘गोलाकृमि‘ कहा जाता है।
1224    आर्थोपोड़ा प्राणी जगत का सबसे बड़ा संघ है।
1225    मोलस्का जंतु जगत का दूसरा सबसे बड़ा संघ है।

1226    मगरमच्छ का हृदय चार प्रकोष्ठों से बना होता है।
1227    डायफ्रांम की उपस्थिति स्तनधारियों का मूलभूत लक्षण होता है।
1228    ब्लू व्हेल विशालतम स्तनधारी है।
1229    कोशिका की खोज सर्वप्रथम राबर्ट हुक द्वारा सन् 1665 में की गई।
1230    सर्वप्रथम जीवित कोशिका की खोज ल्यवेनहांक द्वारा की गयी थी।

1231    संसार की सबसे छोटी कोशिका ‘माइकोप्लाज्मा गैलिसेप्टिकम‘ है।
1232    मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे कोशिका अंडाणु तथा सबसे लंबी कोशिका, तंत्रिका तंत्र की न्यूरान है।
1233    माइटोकांड्रिया में गोलाकार डीएनए तथा 70 एस राइबोसोम पाया जाता हैं
1234    टमाटर का लाल रंग लाइकोपेन के कारण होता हैं
1235    राइबोसोम आर.एन.ए. तथा प्रोटीन से बना होता है, जि पर कोई आवरण नहीं पाया जाता है।

1236    राइबोसोम को पैलेड कण भी कहा जाता हैं
1237    लाइसोसोम को ‘आत्महत्या की थैली‘ या पाचन थैली भी कहा जाता है।
1238    गाल्जीकॉय को पौधों में डिक्टियोसोम कहा जाता हैं
1239    केंद्रिका को आर.एन.ए. का भंडारगृह कहा जाता है।
1240    ग्रेगर जॉन मेंडल को अनुवांशिकी का जनक कहा जाता है।

1241    मनुष्य में 23 जोड़े अर्थात् 46 गुणसूत्र पाए जाते हैं।
1242    जेम्स वाट्सन एवं फ्रांसिस क्रिक द्वारा सन् 1953 में डीएनए (DNA) की द्विकुंडलित संरचना प्रस्तुत की गयी।
1243    जंतु कोशिका में लवक नहीं पाया जाता है।
1244    समसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है, इस प्रकार का विभाजन प्रजनन अंगों की कोशिकाओं में पाया जाता है।
1245    ऊतक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ‘ विचट‘ द्वारा किया गया था।

1246    लिगामेंट के माध्यम से अस्थियों को अस्थियां जुड़ी होती हैं।
1247    टेंडन के माध्यम से मासपेशियां अस्थियों से जुड़ी होती हैं।
1248    पेशीय ऊतकों की गतिशीलता एवं संकुचनशीलता में एक्टिन तथा मायोसीन नामक प्रोटीन्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
1249    ग्रासनली (इसोफेगस) में क्रमाकुंचन के द्वारा भोजन नीचे की ओर खिसकता है।
1250    आंत्र रस- माल्टेज, सुक्रेज, लेक्टेज एंजाइम उपस्थित होते हैं।

1251    पित्त रस यकृत द्वारा स्त्रावित किया जाता है जोकि पित्ताशय में संचित रहता है।
1252    अग्नाशय रस, अग्नाशयी कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित किया जाता है।
1253    लार में टायलिन तथा लाइसोजाइम पाए जाते हैं।
1254    यकृत ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में संचित रखता है।
1255    मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है।

1256    ऑक्सीजन की रक्त में कमी को हायपोक्सिया कहा जाता है।
1257    रूधिर परिसंचरण  की खोज विलियम हार्वे द्वारा की गयी थी।
1258    हृदय की दोहरी झिल्ली ‘ पेरीकार्डियम‘ से घिरा होता है।
1259    एक वयस्क का सामान्य रक्तचाप लगभग 120/80 होता है।
1260    इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम हृदय की गतिविध को दर्शाता है।

1261    आरबीसी(RBC) का जीवन काल लगभग 120 दिनों का होता है।
1262    डब्ल्यू बी सी (WBC) का जीवन काल लगभग 10-13 दिन का होता है।
1263    श्वेत रूधिर कणिकाएं (WBC) संक्रमण से शरीर की रक्षा करती हैं।
1264    रूधिर वर्ग या ब्लड ग्रुप की खोज कार्ल लैंडस्टीनर द्वारा की गयी थी।
1265    O  रूधिर वर्ग को सार्वत्रिक रक्त दाता कहा जाता है।

1266    AB रूधिर वर्ग को सार्वात्रिक ग्राही कहा जाता है।
1267    नेफॉन, किडनी की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई होती है।
1268    वयस्क मनुष्य में 206 हड्डियां होती हैं।
1269    विटामिन डी की कमी से रिकेट्स रोग होता है।
1270    मानव शरीर की सबसे बड़ी अस्थी ‘फीमर‘ जांघ में होती है।

1271    मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थी ‘ स्टेप्स‘ काने में होती है।
1272    भोजन में आयोड़ीन की कमी से घेंघा रोग होता हैं
1273    मलेरिया एक प्रोटोजोआ जनित रोग है जोकि प्लाज्मोडियम के कारण होता है, इसकी वाहक माना एनाफिलिज मच्छर होती हैं
1274    डेंगू वायरस के कारण होने वाली बीमारी है, इसकी वाहक मादा एडीज एजिप्टी मच्छर होती है।
1275    मरास्मस प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग है।

1276    चेचक ‘वेरीओला‘ नामक विषाणु के कारण होता है।
1277    छोटी माता ‘वैरीसेला‘ नामक विषाणु से होती है।
1278    हैजा का कारण ‘विब्रयो कॉलेरी‘ नामक जीवाणु है।
1279    टाइफाइड सालमोनेला टाइफी नामक जीवाणु के कारण होता है, इसमें पूरा शरीर धनुष के आकार में तन जाता है।
1280    प्लेग का कारण  ‘ येर्सिनिया पेस्टिस‘ नामक जीवाणु होता है।

1281    एंटअमीबा हिस्टोलिटिका के कारण पेचिस होता है।
1282    फाइलेरिया का कारण वुचेरिया ब्रेन्कोफ्राई है।
1283    वास्तविक अपराधी की पहचान हेतु एवं माता पिता के निर्धारण हेतु डीएनए फिंगर प्रिंटिग  तकनीक का प्रयोग किया जाता है।
1284    भारत में डीएनए फिंगर प्रिटिंग का जनका  डॉ. लालजी सिंह थे।
1285    गोल्डन राइस की किस्म में सर्वाधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।

1286    ‘सुजाता‘ एवं कल्याण सोना गेहूं की प्रमुख किस्में हैं।
1287    इमली में टार्टरिक अम्ल पाया जाता है।
1288    सेब में मैलिक अम्ल पाया जाता है।
1289    विश्व में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन ‘होलस्टीन फ्रीजियन‘ गायों द्वारा किया जाता है।
1290    दूध का सफेद रंग कैसीन नामक प्रोटीन के कारण होता है।

1291    खट्टे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है।
1292    गुलाबी क्रांति  का जनक झींगा उत्पादन से है।
1293    रजत क्रांति  का संबंध अंडा उत्पादन में वृद्धि से है।
1294    नीली क्रांति का संबंध मछली उत्पादन में वृद्धि से है।
1295    किण्वन की खोज लुई पाश्चर ने की थी।

1296    कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन श्लाइडेन एवं श्वान ने किया था।
1297    पेनिसिलिन की खोज को श्रेय अलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है।
1298    चेचक का टीका एडवर्ड जेनर द्वारा खोजा गया ।
1299  सबसे छोटा जीवधारी    माइकोप्लाज्मा (0.000000 इंच)
1300  सबसे लम्बी अवधि तक जीवित रहने वाला प्रोटोजोआ    यूग्लीना ग्रेसिलिस (20 वर्ष)

1301  सबसे तेज जननकर्ता प्रोटोजोआ    ग्लाउकोमा (24 घण्टे में 6 पीढ़ी)
1302  सबसे लम्बा चपटा कृमि    टीनिया सोलियम (8 मीटर)
1303  सबसे बड़ा केंचुआ    माइक्रोकीटस सैप्पी
1304  सबसे बड़ा केकड़ा    मैक्रोकीरा कोम्पिफोरा
1305  सबसे बड़ा चींटा    डाइनोपोनेरा ग्रैण्डिस (3.25 मिमि)

1306  सबसे बड़ा ग्रासहॉपर    सिलिकोफर ग्रैण्डिस (डैने-100 इंच)
1307  सबसे बड़ी तितली    ट्रोइडिस विक्टोरी
1308  तीव्रतम उड़नशील कीट    सेफेनेम्फिया प्रैटी (818 मील/घण्टा)
1309  तीव्रतम ध्वनिकारक कीट    सिकाडा
1310  सबसे भारी कीट    गोलिएथस गोलिएथस (गोलिएथ बीटल)

1311  लघुतम जन्तु (प्रोटिस्ट)    प्लाज्मोडियम (मलेरिया परजीवी) 10
1312  मन्दतम वृद्धि वाला जन्तु    गहरे समुद्र की सीपी-100 वर्षों में मात्र 8 मिमी बढ़ता है।
1313  जीवित पक्षी का सबसे बड़ा अण्डा    अफ्रीकी शुतुरमुर्ग (175 मिमि)
1314  सबसे छोटा पक्षी अण्डा    गुंजन चिड़िया
1315  सबसे बड़ा थल पशु    अफ्रीकी हाथी (भार 7 टन)

1316  सबसे बड़ा स्तनधारी    नीली व्हेल (आकार 35 मीटर, भारत 209 टन)
1317  लघुतम स्तनधारी    पिग्नी छछूदर (भार 5 ग्राम)
1318  तीव्रतम स्तनधारी    अफ्रीकी चीता गति 60-63 मील/घण्टा
1319  सबसे लम्बा स्तनी    जिराफ
1320  सर्वाधिक आदिम स्तनी    एकिडना

1321  सबसे अधिक आयु वाला जन्तु    कछुआ, 150 वर्ष
1322  सबसे बड़ा कपि    गोरिल्ला-दक्षिण पश्चिम युगाण्डा (भार 250 किग्रा, आकार 1.8 मीटर)
1323  सबसे लम्बा गर्भकाल    शिशु जननी ऐफिबियन (36 मास)
1324  सबसे बड़ी कोशिका    स्तनी में तंत्रिका कोशिका-90 cms
1325  सबसे बड़ा दांत    हाथी दांत-ऊपरी

1326  विलियम हार्वे (1578-1657) ने रुधिर परिसंचरण तंत्र (1628) एवं भ्रौणिकी का प्रयोगात्मक अध्ययन किया।
1327  रॉबर्ट हुक ने सबसे पहले मृत पादप ऊतक (कॉर्क) में कोषाएं (1665) देखीं और उन्हें कोशिका की संज्ञा दी।
1328  कैरोलस लिनियस ने अपनी पुस्तक सिस्टेमा नेचुरी (Systema Natural, 1735) पादपों एवं जंतुओं का वर्गीकरण किया और जीव-जातियों के लिए द्विनाम पद्धति (Binomial Nomenclature, 1749) बनाई। अतः इन्हें आधुनिक वर्गिकी का जनक (Father of Modern Taxonomy) कहते हैं।
1329  लैमार्क ने जैव विकास पर मत प्रतिपादन किया तथा फिलॉसफी जूलोजिक (1809) नामक पुस्तक लिखी।
1330  वॉन बेयर ने तुलनात्मक शारीरिक (Comparitive Anatomy) एवं भ्रौणिकी का व्यापक अध्ययन किया, ये आधुनिक भ्रौणिकी के जनक कहलाते हैं।

1331  श्लाइडेन एवं श्वान ने सन 1838-39 में कोशिका मत का प्रतिपादन किया।
1332  मेंडेल ने सन 1866 में प्रसिद्द आनिवंशिकी (Genetics) के नियम बनाये।
1333  विश्व में कौनसा पक्षी था जो हाथी  जैसे विशाल जानवर को पंजे में दबाकर उड़ जाता था, उसका क्या नाम था और कहाँ पाया जाता था ? उत्तर : सह्दुल या उकात  पंछी (सोवियत रूस )
1334  विश्व में  कौनसा देश है जहा सफेद हाथी पाए जाते है    ?  उत्तर : थाईलैंड 
1335  सबसे बड़ा बन्दर कहा पाया जाता है और उसका क्या  नाम है  ?  उत्तर :  मद्रिल  (पश्चिम अफ्रीका का भू -मध्य रेखीय)

1336.  वह  कौनसा  जीव  है  जो अपनी जिन्दगी में  केवल एक  ही  बार बच्चे पैदा करता है और उसके तुरंत बाद मर जाता है ?  उत्तर : बिच्छू
1337 . ऐसा कौनसा जन्तु  है जो जिन्दगी भर बिना पानी पिए जीता है ?  उत्तर : अमेरिका का कंगारू रैट
1338 . कौन सी ऐसी मछली  है जो पानी में तेरती है ,जमीन पर चलती है और हवा में उड़ती है ? उसका क्या नाम है?  उत्तर : गरनाई मछली
1339.  विश्व में कौनसी चिड़िया के पंख नो रंग के होते है और कहा पाई जाती है?  उत्तर : पिट्टा चिड़िया (ऑस्ट्रेलिया )
1340  विश्व में ऐसा कौनसा पक्षी है जो बाघ की तरह आवाज़ निकालता है और कहाँ पाया जाता है?  उत्तर : बिटर्न पक्षी (दक्षिण अमेरिका )

1341  विश्व में काले रंग के हंस किस देश में पाए जाते है?  उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
1342  कौनसा ऐसा पंछी है जो जमीन पर कभी पैर नहीं रखता और कहाँ पर पाया जाता है उसका क्या नाम है ?  उत्तर : हरियल नाम का पंछी है जो भारत में पाया जाता है
1343 कौनसी मछली पानी के बाहर कई दिन तक जीवित रह सकती है ?  उत्तर : एशिया की मेंडक मछली
1344 विश्व में सबसे बातूनी पक्षी  कौन है ?  उत्तर :प्रडउल नाम का भूरे रंग का नर तोता (अफ्रीका)
1345 कौनसा जीव है जो बिना पैर काफी तेज दौड़ लेता है?  उत्तर : सर्प

1346 दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौनसा है ?   उत्तर : चीता 60 कि मी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है
1347 विश्व का  सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौनसा है?   उत्तर : डक हाक  180 मील प्रति घंटा की रफ़्तार
1348 विश्व का सबसे छोटा पक्षी का नाम क्या है'?   उत्तर: हमीग वर्ड
1349 सबसे बड़ा सर्प कौनसा है?   उत्तर : पईचान लम्बाई 33 फुट'
1350 विश्व का प्रथम परखनली बच्चा कहाँ और कब पेदा हुआ ?   उत्तर : लुई ब्राउन (ब्रिटेन ) 26 जुलाई, 1978

1351 कौनसा जानवर है जो घायल होने पर आदमी की तरह रोता है?   उत्तर : भालू
1352 सबसे अधिक दिनों तक जीने वाला प्राणी कौनसा है?  उत्तर : कछुआ 300 वर्ष तक
1353 टोर्च जैसी रौशनी लेकर चलने वाली मछली का क्या नाम है? उतर:
1354 वह कौस जानवर है जो खतरा महसूस होने पर अपने बच्चो को पेट में छिपा  लेता है और फिर निकल देता है ?  उत्तर : कंगारू
1355. विश्व में सबसे अधिक दूध देने वाली गयी कहाँ पाई जाती है तथा वह कौसे नसल की है ?  उत्तर : क्यूबा में जिसकी नसल बुलको है

1356. उधने वाले मेंढक का क्या नाम है ?  उत्तर : राको फ़ोर्स
1357. संसार का सबसे बड़ा केंचुआ कहाँ पाया जाता है ?  उत्तर : ऑस्ट्रेलिया में  जिसकी लम्बाई 12 फुट, मोटाई 10 इंच है
1358 वह कौनसा पक्षी जो बच्चे पैदा कर दूध पिलाता है ?  उत्तर: चमगादड़
1359 सबसे तेज रफ़्तार  किस मछली की है? उत्तर: सेल फिश जो 90 कि मी प्रति घंटा है
1360. सबसे जहरीली मछली कौनसी होती है ?  उत्तर : स्टोनफिश

1361. वह कौनसा जीव है जो पानी नहीं पीता?  उत्तर: अमेरिका का कंगारो'रैट
1362. संसार में सबसे अधिक पशु किस देश में है ?  उत्तर : भारत में
1363. किस चिड़िया की आवाज़ सबसे मधुर होती है?  उत्तर : बुलबुल
1364. पक्षी कितनी ऊँचाई तक उड़ सकते है ?  उत्तर : समुद्र की सतह से 8848 मीटर अर्थात एवेरेस्ट की ऊँचाई के बराबर
1365. पशुऒ का रजा"पक्षियों का रजा तथा मछलियों का रजा किसे माना जाता है ? उत्तर : पशुऒ का रजा "सिंह",पक्षियों का रजा "बाज", मछलियों  का रजा शार्क को माना जाता है

1366. वह कौनसा जानवर है जो हफ्तों पानी नहीं पीता ?  उत्तर: ऊँट
1367. वह कौनसा जानवर है, जो तीस फीट छलांग मार लेता है?  उत्तर: कंगारू
1368. वह कंस जानवर है, जो अँधेरे में भी देख सकता है?  उत्तर: चीता
1369 .पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर कौन है?  उत्तर: हाथी
1370 .सबसे बड़े पक्षी'का क्या नाम है.?  उत्तर: आस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग)

1371 .वह कौनसा जानवर है जिसकी गर्दन सबसे लम्बी होती है?  उत्तर: जिराफ़
1372 .पानी में रहने वाला सबसे बड़ा जीव कौनसा होता है?  उत्तर: ब्लू हेल
1373 .वह कौनसा पक्षी है जो चोसला नहीं बनाता है?  उत्तर: कोयल
1374 .वह कौनसा जानवर है जो,पैदा होने के दो महीने बाद तक सोता है और बच्चो की तरह रोता है?  उत्तर: भालू
1375    जेरेन्टोलाजी वृद्व अवस्था के अध्ययन को कहा जाता है।

1376    जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकडो के अध्ययन को जनांकिकी कहते है।
1377    एक जलीय पौधे को हाइड्रोफाइट कहते है।
1378    हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने हेतु एसीटिलीन गैस का प्रयोग करते है।
1379    प्रकाश संष्लेशण की कि्रया में प्रकाश ऊर्जा , रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।
1380    .वृक्ष की आयु का वर्शो में निर्धारण उसमें उपस्थित वार्शिक वलयों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

1381    सिरकोना की छाल से प्राप्त औषधि को मलेरिया के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है। जिस कृत्रिम औषधि ने इस प्राकृतिक औषधि के प्रतिस्थापित किया वह क्लोरोकिवन है।
1382    मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर करने वाली फसल मटर की फसल है।
1383    यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अन्तत: जल पादपों के लिए आक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जायेगें ।
1384    घोंसला बनाने वाला एक मात्र सर्प नागराज (किंग कोबरा) है।
1385    नदियाें में जल प्रदूषण की माप आक्सीजन की घुली हुर्इ मात्रा से की जाती है।

1386    शिशु का पित्रत्व स्थापित करने के लिए डीएनए फिंगर प्रिंटिग तकनीक का प्रयोग किया जा सकता हैं।
1387    भारतीय किसान टर्मिनेट बीज प्रौधोगिकी के प्रवेश से असंतुष्ट है क्योकि इस प्रौधोगिकी से उत्पादित बीजों से अंकुरणक्षम बीज बनाने में असमर्थ पौधों के उगने की सम्भावना होती है।
1388    मछली के मांस में बहुअसंतृप्त वसा अम्ल होते है इसलिए इसका उपभोग अन्य पशुओं के मांस की तुलना में स्वास्थ्यकर माना जाता है।
1389    जीवाणु , सूक्ष्म शैवाल और कवक उधोगों में सर्वाधिक व्यापक रूप से उपयोग में आता है।
1390    प्याज की खेती पौध का प्रतिरापण करके की जाती है।

1391    आक्टोपस एक मृदुकवची (मोल्यूज) है।
1392    इफेडि्रन एक औषधि है जिसका उपयोग अस्थमा रोग में होता है इसे जिम्नोस्पर्म से निकाला जाता है।
1393    चावल की फसल के लिए नीलहरित शैवाल अच्छे जैव उर्वरक का कार्य करता है।
1394    रेशम का किडा अपने जीवन चक्र के कोषित चरण में वाणिजियक तन्तु पैदा करता है।
1395    रक्त ग्लूकोज स्तर सामान्यत: भाग प्रतिमिलियन में व्यक्त किया जाता है।

1396    लम्बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्चात मांसपेसियों में थकान अनुभव होने का कारण ग्लूकोज का अवक्षय होना है।
1397    नमकीन क्षेत्र में होने वाली वनस्पतियों को हैलोफाइट कहते है।
1398    पारिस्थितिकी तन्त्र की खाध श्रंखला का सही अनुक्रम पादप-शाकाहारी-मांसाहारी-अपघटक है।
1399    पौधे का पत्ती वाला भाग श्वसन करता है
1400    केला और नारियल एक बीजपत्री फल है।

1401    सिनकोना पौधे के तने की छाल से कुनैन प्राप्त की जाती है।
1402    बीज के अंकुरण में महत्वपूर्ण कारणों में प्रमुखत: हवा नमी एवं उपयुक्त ताप होते है। सूर्य का प्रकाश नही होता है।
1403    यीस्ट और मशरूम फफूँद (फंजार्इ) होते है।
1404    कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को एन्टोमोलाजी कहते है।
1405    फल विज्ञान के अध्ययन को पोमोलाजी कहते है।

1406    पुष्प विज्ञान के अध्ययन को फ्लोरीकल्चर कहते है।
1407    सब्जी विज्ञान के अध्ययन को ओलेरीकल्चर कहते है।
1408    आँख का वह भाग जिसमें वर्णांक होल होता है तथा जो किसी व्यकित की आँखों का रंग निशिचत करता है उसे आइरिस भाग कहते है।
1409    अमोनिया को नाइट्रेट में बदलने में नाइट्रोसोमोनास भूमिका निभाता है।
1410    जीनोम चित्रण का सम्बन्ध जीन्स के चित्रण से है।

1411    पंतगा बारूदी सुरंगो का पता लगाने में उपयोगी होते है।
1412    एजोला नीलहरित शैवाल एवं एल्फाल्फा जैव उर्वरक के रूप प्रयोग होते है।
1413    गिरगिट एक आँख से आगे की ओर तथा उसी समय दूसरी आँख से पीछे की ओर देख सकता है।
1414    कृषि की वह शाखा जो पालतु पशुओं के चारे आश्रय, स्वास्थ्य तथा प्रजनन से सम्बधित होती है उसे पशुपालन (एनीमलहस्बेन्ड्री) कहते है।
1415    नीम के वृक्ष ने जैव उर्वरक , जैव किटनाषी एवं प्रजननरोधी यौगिक स्त्रोत के रूप में महत्व प्राप्त कर लिया है।

1416    नियासीन (बी5), राइबोफ्लेविन(बी2), थायमीन(बी1) एवं पिरीडाक्सीन सभी विटामिन जल में विलेय है।
1417    उदर के लगा हुआ मानव आंत का लघु ऊपरी भाग गृहणी (डयूओडिनम) कहलाता है।
1418    लोहा एन्जाइम्स को सक्रिय करता है, मैगिनशियम वसा का संष्लेशण करती है, क्लोरीन प्रकाश संष्लेशण में इलेक्ट्रानो का स्थानान्तरण करती है, नाइट्रोजन प्रोटीन का संष्लेशण करती है।
1419    सर्वप्रथम हार्वे ने रक्त परिसंचरण का सिध्दांत प्रतिपादित किया था उसके बाद डार्विन का विकास सिध्दांत प्रतिपादित हुआ था उसके बाद मेंण्डल का वंशागति का नियम प्रतिपादित हुआ था एवं तत्पश्चात डी ब्रीज का उत्परिवर्तन का सिध्दांत प्रतिपादित हुआ।
1420    एक वयस्क मनुष्य के प्रत्येक जबडे में 16 दाँत पाये जाते है प्रत्येक जबडें मे दाँतो का विन्यास – एक कैनाइन, दो प्रीमोलर, दो इन्सीजर एवं तीन मोलर होता है।

1421    डार्विन का सिद्वान्त ‘आरिजिन आफ स्पीषीज’ की व्याख्या का सही अनुक्रम अतिउत्पादन – विभिन्नताएें- अस्तित्व के लिए संघर्श – योग्यतम की उत्तरजीविता हैै।
1422    यदि किसी द्विबीजपत्री जड को तिरछी दिशा में काटे , तो उसकी आन्तरिक संरचना में बाहर से अन्दर की ओर जो भी भाग पाये जाते है अन्दर की ओर पाये जाने वाले भाग क्रमश: इपिडर्मिस – कार्टेक्स – पेरीसाइकिल – वेस्कुल बण्डल होता है।
1423    मनुष्य को विटामिन्स की जरूरत क्रमष: विटामिन के – विटामिन र्इ – विटामिन डी – विटामिन ए आरोही क्रम में होती है
1424    ऊँट का औसत जीवन काल 30 वर्श , बिल्ली का औसत जीवन वर्ष 21 वर्ष , गाय का 16 वर्ष , घोडे का 62 वर्ष होता है
1425   जीन कहां पाये जाते हैं ? उत्तर -गुणसूत्रों पर

1426  Origin of Species पुस्तक किसने लिखी ? उत्तर =डार्विन
1427   फिलासफी जूलोजीक पुस्तक किसने लिखी ? utter= लैमार्क
1428   टी . एच . मार्गन ने अपना प्रयोग किस पर किया ?  उत्तर = फल मक्खी पर
1429   आनुवंशिक लक्ष्णों के रासायनिक कारक हैं --  उत्तर -=डीएनए
1430   आनुवंशिकता के जनक किसे कहते हैं ? उत्तर - जी . जे . मेंडल 

1431   कोका कोला क्या है ?  उत्तर = एक उत्तेजक पेय
1432   तम्बाकू का सेवन सर्व प्रथम किसने किया ?  उत्तर = रेड इन्डियन
1433   पतझड किस कारण होता है ?  उत्तर = एक्सिसिक एसिड
1434   पिट्यूटरी ग्रन्थि कहाँ होती है?  उत्तर -मस्तिष्क  में
1435   रक्त में प्लाज्मा की मात्रा कितनी होती है ?  उत्तर = 60%

1436   यकृत किसका संश्लेषण करता है?  उत्तर= यूरिया का
1437   मनुष्य की सांस लेने की दर कितनी होती है ?  उत्तर = 18 बार प्रति मिनट
1438   सूक्ष्म जीव विग्यान के जनक कौन हैं ?  उत्तर --लुई पाश्चर
1439   जीवाणु विग्यान के जनक किसे कहा जाता है ?  उत्तर = एण्टोनी वान ल्यूवेनहॉक
1440   आधुनिक जीवाणु विग्यान के पिता कोन  हैं?  उत्तर =कोच

1441   सबसे बड़ा स्तनधारी -नीली व्हेल
1442   सबसे विशाल स्थलीय स्तनी -हाथी
1443   सबसे बड़ी अस्थि- फीमर
1444   सबसे बड़ा सर्प -अजगर
1445   सबसे बड़ी मछली -रिनोडोन टाइप्स

1446   सबसे बड़ा मोलस्क -जाइंट स्कीवड
1447   सबसे बड़ा सिलेंट्रेट साईनिया,- जैलिफिश
1448   सबसे बड़ा अंडा -शुतुरमुर्ग का
1449   सबसे बड़ी शिरा इन्फीरियर -वेना केवा
1450   सबसे बड़ा स्थलीय पक्षी- शुतुरमुर्ग

1451   विशालतम जीवित सरीसृप टर-टिल
1452   विश्व में सबसे विषैला सर्प -आस्ट्रेलिया का पेनिन्सुलर टाइगर सर्प
1453   सबसे लम्बा स्तनी -जिराफ
1454   सबसे छोटी चिड़िया- हमिंग बर्ड
1455   दाँत रहित स्तनी -चींटीखोर

1456   शरीर की सबसे भारी ग्रंथि- यकृत
1457   सबसे मजबूत पेशी -जबड़े की पेशी
1458   आदमी को प्रतिदिन आवश्यक कैलोरी -३९०० कि. कैलोरी
1459   महिलाओं को प्रतिदिन आवश्यक कैलोरी -२४०० कि. कैलोरी
1460   सबसे पुराना प्राइमेट -लीमर

1461   सबसे पुराना आथ्रोपोड -पेरीपैटस
1462   सबसे पुराना स्तनी- एकडीना
1463   सबसे पुराना कपि -गिब्बन
1464   सबसे विषैला भारतीय सर्प -किंग कोबरा
1465   विषैली छिपकली -हीलोडर्मा

1466   विषैली मछली -स्टोन मछली
1467   अंडे देने वाले स्तनी -एकडीना, डक बिल्ड प्लेटिपस
1468   भारत में सबसे विशाल म्यूजियम -चेन्नई में
1469   भारत में सबसे विशाल चिड़ियाघर -कोलकाता में
1470   भारत में सबसे विशाल एक्वेरियम -मुंबई में

1471   विश्व में सबसे बड़ा चिड़ियाघर -क्रुगर नेशनल पार्क(दक्षिण अफ्रीका)
1472   गॉलब्लेडर स्टोन कैल्शियम का जमाव होता है।
1473   रक्त एक प्रकार का द्रव सयोंजी ऊतक होता है।
1474   अशुद्ध रक्त में कार्बन डाईऑक्साइड उपस्थित रहता है।
1475   शुद्ध रक्त में ऑक्सीजन उपस्थित रहता है।

1476   रक्त का शुद्धिकरण फेफड़ो में होता है।
1477   शुद्ध रक्त का वितरण पुरे शरीर में हृदय के द्वारा होता है।
1478   मेढ़क श्वसन के लिए त्वचा तथा फेफड़ो दोनों का उपयोग करता है। जब वह पानी में होता है तो वह त्वचा का उपयोग करता है लेकिन स्थल पर श्वसन के लिए फेफड़ो का उपयोग करता है।
1479   पुष्प के मादा जननांग को जायांग कहते है तथा नर जननांग को पुंकेसर कहा जाता है।
1480   क्रोमोसोम यानि गुणसूत्र डीएनए और प्रोटीन से मिलकर बने होते है जो केन्द्रक में धागे के समान स्थित रहते है ये अनुवांशिक लक्षण के वाहक होते है इसका नामकरण वाल्टेयर के द्वारा किया गया।

1481   डीएनए एक कार्बनिक अम्ल है।
1482   डीएनए में डी ऑक्सीराबोज शर्करा पाई जाती है।
1483   डीएनए में थायमिन ,एडीनीन,साइटोसीन तथा ग्वानीन क्षार होते है। 
1484   जिस जन्तु में उत्सर्जी पदार्थ यूरिया होता है वह युरियाटेलिक जन्तु होते है जो स्थलीय जंतु होते है किन्तु जिस जन्तु में उत्सर्जी पदार्थ अमोनिया होता वह अमोनोटेलिक कहलाता है। ये जलीय जीव होते है।
1485   जीव विज्ञान की औतिकी (Histology) शाखा के अंतर्गत ऊतकों का अध्ययन किया जाता है।

1486   एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’ हार्मोन भी कहा जाता है।
1487   शिशु का परिवर्धन परखनली के अन्दर होता है।
1488   शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।
1489   सोर्टर्स रोग का रोगजनक जीवाणु क्या है? उत्तर- एन्थ्रेक्स
1490   डॉक्टरी तापमापी से कितने डिग्री सेल्सियस ताप मापा जा सकता है? उत्तर- 35 से 42 डिग्री

1491   पालक में पाया जाने वाला अम्ल है? उत्तर- ऑक्सेलिक अम्ल
1492   बिच्छू के डंक में कौनसा अम्ल होता है?  उत्तर- फॉर्मिक अम्ल
1493   प्रतिअम्ल के रूप में प्रयुक्त मिल्क ऑफ मेग्नीशिया या मैग्निशियम का रासायनिक नाम क्या है?  उत्तर- मैग्निशियम हाईड्रॉक्साइड
1494   लोहे पर लगने वाले जंग का रासायनिक नाम क्या है?  उत्तर- आयरन ऑक्साइड
1495   जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है?  उत्तर- गेल्वेनाइजेशन

1496   जुगाली करने वाले जंतुओं को क्या कहते हैं?  उत्तर- रूमिनैन्ट या रोमन्थी
1497   वसा का पूर्णरूपेण पाचन किस अंग में होता है?  उत्तर- छोटी या क्षुद्र आंत में
1498   मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है?  उत्तर- यकृत
1499   कोशिका भित्ति-यह केवल पादप कोशिका में पाया जाता है यह सेलूलोज का बना होता है यह कोशिका को निश्चित आकृति एवं आकार बनाए रखने में सहायक होता है
1500   कोशिका झिल्ली-कोशिका के सभी ऑडियो एक पतली झिल्ली के द्वारा गिरे रहते हैं इस जिले को कोशिका झिल्ली कहते हैं यह अर्ध पारगम्य झिल्ली होते हैं इसका मुख्य कार्य कोशिका के अंदर जाने वाले एवं अंदर से बाहर आने वाले पदार्थों का निर्धारण करना है  
1 2 3
Biology Questions, जीव विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 3 Biology Questions, जीव विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 3 Reviewed by vishal on November 20, 2018 Rating: 5

3 comments:

Recent Posts

recentposts
Powered by Blogger.