भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 10

भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 10

901        उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं - बेरी-बेरी से
902        माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है - लैक्टिक अम्ल
903        समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है - फ़ैदोमीटर
904        कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं - सिलिकन की
905        वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है - मुख्य अक्ष
906        अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी - अनन्त
907        वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है - जिंक
908        किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं - डाप्लर प्रभाव
909        कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं - आवृति
910        निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है - सीसा
911        निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है - ग्रेफाइट, आयोडिन
912        एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो - हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी
913        सार्वत्रिक गुरूत्वाकर्षण का नियम न्यूटन के द्वारा दिया गया ।
914        किसी दो वस्तुओं के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल वस्तुओं के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्यत्क्रमानुपाती होता है।
915        पृथ्वी के केन्द्र में g का मान शून्य होता है।
916        विषुवत रेखा पर g का मान न्यूनतम होता है।
917        ध्रुव पर g का मान महत्तम होता है।
918        ऊंचाई पर जी का मान घटता है। पृथ्वी के अंदर जाने पर जी का मान घटता है। पृथ्वी की सतह पर जी का मान महत्तम होता है।
919        ग्रहीय गति के नियमों की खोज केप्लर के द्वारा किया गया।
920        ग्रहीय गति की खोज कॉपरनिकस के द्वारा किया गया।
921        गैलीलीयो द्वारा दूरबीन की खोज किया गया।
922        पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ने पर जी का मान कम हो जाता है और गति घटने पर जी का मान बढ़ जाता है।
923        पृथ्वी पर सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल सूर्य पर पृथ्वी द्वारा गुरूत्वाकर्षण बल के बराबर होता है।
924        पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी यदि वर्तमान दूरी की अपेक्षा दो गुनी हो जाए तो पृथ्वी पर सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पहले की अपेक्षा एक चौथाई होगा।
925        किसी पिंड का द्रव्यमान उसके अपने भार से भिन्न होता है क्योंकि पदार्थ की मात्रा का मापक द्रव्यमान है किंतु भार एक बल है।
926        किसी पिंड का भार ध्रुवों पर अधिकतम होता है। यह न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम के कारण होता है।
927        विषुवत रेखा की अपेक्षा ध्रुवों पर पिंड का भारत अधिक होता है। क्योंकि धु्रवों पर पुथ्वी की त्रिज्या कम होने से सार्वात्रिक गुरूत्वाकर्षण के नियमानुसार भार कम हो जाता है।
928        लिफ्ट में व्यक्ति का भार तब अधिका हो जाता है जब लिफ्ट ऊपर की ओर एक समान त्वरण से गमन करे।
929        किसी पिंड को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाने पर उसका द्रव्यमान वही रहेगा किंतु भार भिन्न हो जाएगा। भार भिन्न होने का कारण पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा पर जी का मान 1/6 हो जाना है।
930        एक समान गति से घूर्णित शाफ्ट में धागे से एक गेंद बंधी है। शाफ्ट के अचानक रूकने पर धागा शाफ्ट पर लिपटने लगता है और गेंद का कोणीय वेग बढ़ जाएगा।
931        कोणीय वेग का मात्रक रेडियन/से. होता है।
932        एक गोल पीपे (बैरल) को खींच कर ले जाने की अपेक्षा लुढ़काना सुगम होता है क्योंकि स्लाइडिंग घर्षण की तुलना में लोटनिक (रोलिंग) घर्षण कम होता है।
933        जब दो वस्तु एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं तो उनके बीच एक बल लगता है जिसके कारण वस्तु के गति में विरोध होता है इस बल को घर्षण बल कहते हैं। घर्षण बल वस्तु की दिशा के विपरीत लगता है।
934        जब कोई वस्तु किसी धरातल पर सरकती है तो वैसी स्थिति पर लगे घर्षण बल को सर्पी घर्षण (स्लाइडिंग) कहते हैं।
935        जब कोई वस्तु किसी धरातल पर लुढ़कती है तो उसमें लगे घर्षण को लोटनिक घर्षण कहते हैं। सबसे कम घर्षण बल लोटनिक घर्षण बल होता है।
936        किसी वस्तु का वह गुण जिसके कारण कोई वस्तु अपनी स्थिति को बनाए रखना चाहती है जड़त्व कहलाता है।
937        किसी पिंड के वेग को दुगना करने पर उसका संवेग भी दुगना हो जाता है।
938        किसी वस्तु के द्रव्यमान और उसके वेग के गुणनफल को संवेग कहते हैं।
939        संवेग सदिश राशि है इसका एस आई मात्रक किलोग्राम मी/से. है।
940        इकाई समय में निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को वग कहते हैं। यह एक सदिश राशि है इसका मात्रक मी/से है।
941        एक भारी एवं एक हल्के पिंड पर एक समान बल एक ही अवधि के लिए लगे हों तो ये पिंड एक समान संवेग से गतिमान होंगे। ये पिंड संवेग संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार गतिमान होते हैं।
942        20 किलोग्राम के एक पिंड को भूमि के ऊपर 1 मीटर की ऊंचाई पर बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य शून्य होगा।
943        जब बल लगाकर किसी वस्तु को बल की दिशा में विस्थापित कर दिया जाए तो बल का कार्य होना समझा जाता है।
944        कार्य अदिश राशि है। इसका मात्रक जूल है।
945        किसी पिंड का वेग दुना होने पर उसकी गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाएगी।
946        किसी वस्तु में उसके गति के कारण जो कार्य करने की क्षमता आ जाती है उसे उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते है।
947        द्रव्यमान दुगना होने पर गतिज ऊर्जा भी दुगनी हो जाती है।
948        संवेग दुगना होने पर गतिज ऊर्जा चार गुना हो जाती है।
949        घड़ी में चाबी भरने की प्रक्रिया में घड़ी में स्थितिज ऊर्जा संग्रहित होती है।
950        किसी वस्तु की स्थिति या आकार में परिवर्तन के कारण जो कार्य करने की क्षमता आ जाती है। इसे वस्तु की स्थिति ऊर्जा कहते हैं।
951        स्थिर आलम्ब से लटके एक लंबे धागे से बंधा एक छोटा पदार्थ इधर उधर झूल (दोलन) रहा हो तो पदार्थ की गतिज ऊर्जा दोलन के बीच अधिकतम होगी।
952        पहाड़ पर चढ़ते समय व्यक्ति आगे झुकता है जिससे स्थायित्व (स्थिरता) में वृद्धि होती है।
953        किसी वस्तु का गुरूत्व केन्द्र वह बिन्दु है जहां वस्तु का समस्त भार कार्य करता है। चाहे वस्तु जिस स्थिति में रखा जाए।
954        भू-स्थिर या तुल्यकाली उपग्रह का घूर्णन का आवर्त काल 24 घण्टे का होता है।
955        परिक्रमारत अंतरिक्ष यान ( उपग्रह) से एक पिंड बाहर छोड़ा जाये तो वह यान के साथ उसी वेग से गमन करेगा।
956        समुद्र के पानी का घनत्व बढ़ता जाता है जैसे-जैसे गहराई एवं खारापन दोनों में वृद्धि होती है।
957        नदी में तैरता जलयान जब समुद्र में जाता है तो यह थोड़ा सा ऊपर उठ जाता है। क्योंकि नदी के पानी के घनत्व की अपेक्षा समुद्र के पानी का घनत्व अधिक होता है।
958        इस्पात की गेंद पारे पर तैरती है क्योंकि इस्पात की अपेक्षा पारे का घनत्व अधिक होता है।
959        अत्याधिक ऊंचाई पर पड़ रहे वायुयान के अंदर वायु पंपो की सहायता से सामान्य दाब बनाए रखा जाता है।
960        वायुमंडलीय दाब को बैरोमापी द्वारा मापा जाता है। आर्द्रतामापी द्वारा वायुमंडलीय आर्दता को मापा जाता है।
961        शरीर में रक्त का दाब वायुमंडलीय दाब के कुछ अधिक होने के कारण हमारे शरीर पर वायुमंडल का दाब बहुत होते हुए भी हम उसे महसूस नहीं कर सकते हैं।
962        किसी पिंड का अधिकतम भार निर्वात में होता है।
963        ताँबा मुख्य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि -इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है।
964        ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयुक्त होते हैं ? - AC वॉल्टेज का उपचयन या अपचयन करने के लिए
965        किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? - विद्युत
966        विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? - हेनरी शीले ने
967        प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? - प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है।
968        'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का - तीसरा नियम है।
969        दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? - पाँच
970        पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है? - एक अवतल लेंस
971        इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? - विशिष्ट गुरुत्व
972        यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा? - 8 मीटर/सेकेण्ड
973        कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है? - उत्तल दर्पण
974        किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी? - इस्पात में
975        एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग - बढ़ जायेगा
976        चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर - सुनाई नहीं देगी
977        चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है - पलायन वेग
978        यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल - 2% बढ़ जायेगा
979        एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल - अपरिवर्तित रहेगा
980        हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है - अनुनाद के कारण
981        'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? - जल के प्रवाह की दर
982        चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि - पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
983        यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा - 12 घण्टे का
984        यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड - पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
985        उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? - स्प्रिंग घड़ी
986        यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण - 2% घट जायेगा
987        किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? - बैगनी
988        कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप - बढ़ जायेगा
989        इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? - सात रंग
990        'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है? - 2 सेकेण्ड
991        'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है? - बैंगलोर में
992        पराध्वनिक विमानों की चाल होती है - ध्वनि की चाल से अधिक
993        भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है - 36,000 किलोमीटर 14.निम्नलिखित में से किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है - मिट्टी का तेल
994        चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है? - हिप्पोक्रेटस
995        कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? - इंजन को ठण्डा रखना
996        दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को - निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
997        किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस - उत्तल है
998        यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस - अवतल है
999        तारे टिमटिमाते हैं - अपवर्तन के कारण
1000       किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है - बैंगनी

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15
भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 10 भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 10 Reviewed by vishal on October 19, 2018 Rating: 5

No comments:

Recent Posts

recentposts
Powered by Blogger.