भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 11

भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 11


1001       स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी? - 4 मीटर
1002       लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? - डायोप्टर
1003       रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है - रेडियों तरंगों का परावर्तन
1004       न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है? - द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
1005       किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है? - जड़त्व
1006       लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है - विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
1007       दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि? - क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
1008       मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - केवल संवहन
1009       एक टेलीविजन में दूरस्थ नियन्त्रण के लिए किस प्रकार के वैद्युत चुम्बकीय विकिरण का उपयोग किया जाता है? - हर्त्ज या लघु रेडियो तरंगें
1010       प्रकाश वर्ष होता है? - एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी
1011       समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है? - फ़ेदोमीटर
1012       कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? - सिलिकन की
1013       वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है? - मुख्य अक्ष
1014       अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी? - अनन्त
1015       कार्य का मात्रक है? - जूल
1016       प्रकाश वर्ष इकाई है? - दूरी की
1017       किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं? - डाप्लर प्रभाव
1018       कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं? - आवृति
1019       वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी? - 332 मी./से.
1020       समय का मात्रक नहीं है? - प्रकाश वर्ष
1021       पारसेक (Parsec) इकाई है? - दूरी की
1022       कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं - पृष्ठ तनाव के कारण
1023       पानी का घनत्व अधिकतम होता है? - 4°C पर
1024       यदि दो उपग्रह एक ही वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनके - वेग समान होंगे
1025       पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे एक उपग्रह से एक पैकेट छोड़ दिया जाता है तो - उपग्रह के साथ उसी चाल से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा
1026       यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है - न्यूटन/मी.2
1027       कैण्डेला मात्रक है - ज्योति तीव्रता
1028       जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है - ऊर्जा
1029       मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई? - 1971 ई.
1030       चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि - चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं
1031       बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक - घट जाता है
1032       किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण - बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
1033       निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? - अवतल लेंस
1034       दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? - उत्तल लेंस
1035       न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल - हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
1036       'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह है - न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
1037       जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है? - तृतीय नियम
1038       'कोई पिण्ड तब तक विरामावस्था में ही बना रहेगा, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता है।' यह कथन किसका है? - न्यूटन
1039       वाशिंग मशीन का कार्य किस सिद्धांत पर आधारित है? - अपकेंद्रण
1040       न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग होता है? - अंतरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में
1041       द्रव बूँद की संकुचित होकर न्यूनतम क्षेत्र घेरने की प्रवृत्ति का कारण होता है? - पृष्ठ तनाव
1042       कौन-सी एक सदिश राशि है? -संवेग
1043       निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है? - रॉकेट प्रौद्योगिकी में
1044       निर्वात में प्रकाश की चाल होती है? - 3 X 108 मीटर / सेकण्ड
1045       निम्न में सदिश राशि कौन-सी है? - वेग
1046       एक परिशुद्ध घड़ी 3:00 बजे का समय दर्शा रही है। घण्टे की सूई के 135 डिग्री घूमने के बाद क्या समय होगा? - 7 बजकर 30 मिनट
1047       एक खगोलीय मात्रक की औसत दूरी है? - पृथ्वी और सूर्य के बीच की
1048       निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था, कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं? - आर्यभट्ट
1049       जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - रैखिक संवेग संरक्षण
1050       साइकिल चालक को प्रारम्भ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?. - चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है।
1051       किसके द्वारा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है? - हवाई जहाज़ की उड़ान भरना
1052       दूरबीन का आविष्कार किसने किया था? - गैलीलियो
1053       निम्न में से किसका उपयोग ऊंचाई नापने के लिए होता है? - अल्टीमीटर
1054       'क्षोभमण्डल' शब्द किस वैज्ञानिक ने सबसे पहले प्रयोग किया था? - तिसराँ द बोर
1055       पृथ्वी से वापस होने वाले सौर विकरण को क्या कहते हैं? - पार्थिक विकिरण
1056       सूर्यातप पृथ्वी पर किस प्रकार की तरंगों के रूप में पहुँचता है? - लघु तरंग के रूप में
1057       एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था? - रॉंटजन
1058       सदिश राशि कौन-सी है? - वेग
1059       1.5 मीटर लम्बे व्यक्ति को अपना सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने के लिए आवश्यक दर्पण की न्यूनतम लम्बाई होगी? - 0.75 मीटर
1060       सूर्य की ऊष्मा पृथ्वी पर निम्नलिखित में से किस प्रकार के संचार माध्यम से आती है? - विकिरण
1061       माइक्रोफ़ोन का आविष्कारक किसे माना जाता है? - ग्राहम बेल
1062       सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं? - एक्टिओमीटर
1063       श्वेत प्रकाश को नली में किस प्रकार पैदा किया जाता है? - तन्तु को गर्म करके
1064       अत्यधिक ऊँचे ताप की माप किससे की जाती है? - पूर्ण विकिरण उत्तापमापी से
1065       इन्द्रधनुष बनने का क्या कारण है? - वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन
1066       सूर्य का ताप किसके द्वारा मापा जाता है? - पाइरोमीटर तापमापी द्वारा
1067       सैल्सियस तापक्रम पर जल के क्वथनांक तथा हिमांक क्या होते हैं? - 100°C तथा 0°C
1068       तरंग का वेग (V), आवृति (n) तथा तरंग दैर्ध्य (λ) में क्या सम्बन्ध होता है? - v = nλ
1069       न्यूनतम सम्भव ताप कितना होता है? - -273°C
1070       निम्नलिखित में से किसमें 'विशिष्ट ऊष्मा' का मान सर्वोच्च होता है? - जल
1071       प्रकाश का वेग अधिकतम किसमें होता है? - निर्वात में
1072       सूर्य विकिरण का कौन-सा भाग सोलर कुकर को गर्म कर देता है? - अवरक्त किरण
1073       ऊष्मा गतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है? - ताप संरक्षण
1074       कमरे को ठंडा कैसे किया जा सकता है? - सम्पीड़ित गैस को छोड़ने से
1075       ध्वनि तरंगों की प्रकृति कैसी होती है? - अनुदैर्घ्य
1076       प्रकाश के चिकने पृष्ठ से टकराकर वापस लौटने की घटना को क्या कहते हैं? - प्रकाश का परावर्तन
1077       किसी मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम क्या होता है? - 98 °F
1078       चिल्लाते समय व्यक्ति हमेशा हथेली को मुँह के समीप क्यों रखते हैं? - उस स्थिति में ध्वनि ऊर्जा सिर्फ एक दिशा में इंगित होगी।
1079       इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है? - लाल रंग
1080       टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था? - जे. एल. बेयर्ड
1081       हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है? - सामूहिक आंतरिक परावर्तन के कारण
1082       सबसे अधिक तीव्रता की ध्वनि कौन उत्पन्न करता है? - बाघ
1083       जब ध्वनि तरंग चलती हैं, तो वे अपने साथ ले जाती हैं - -ऊर्जा
1084       सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है? - किरीट
1085       सूर्य की किरण में कितने रंग होते हैं? - 7
1086       'टाइपराइटर' (टंकण मशीन) के आविष्कारक कौन हैं? - शोल्स
1087   ♦ भौतिक परिवर्तन से पदार्थ के भौतिक गुणोँ मेँ परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन अस्थाई एवं उत्क्रमणीय होता है। भौतिक परिवर्तन के उदाहरण— सोने का पिघलना, काँच का टूटना, शक्कर का पानी मेँ घुलना, आश्वन, संघनन, उर्ध्वपातन आदि।
1088   ♦ रासायनिक परिवर्तन स्थाई एवं सामान्यतः अनुत्क्रमणीय होते हैँ। उदाहरण— कोयले का जलना, लोहे पर जंग लगना, दूध का दही बनना, अवक्षेपण, किण्वन, दहन आदि।
1089   ♦ भौतिक राशियोँ के मात्रक–
1090   • दूरी — मीटर
1091   • भार/बल — न्यूटन
1092   • कार्य/ऊर्जा — जूल
1093   • समय — सैकण्ड
1094   • तरंग दैर्ध्य — एंग्स्ट्राम
1095   • आवृत्ति — कम्पन प्रति सै. (हर्ट्ज)
1096   • विभवान्तर — वोल्ट
1097   • विद्युत आवेश — कूलाम
1098   • शक्ति — वाट
1099   • द्रव्यमान — किलोग्राम
1100   • ताप — केल्विन
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15
भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 11 भौतिक विज्ञान 1500 प्रश्न उत्तर Part 11 Reviewed by vishal on November 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Recent Posts

recentposts
Powered by Blogger.